RAM NAVAMI 2024: Barauni में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के बीच धूम-धाम से निकली गयी शोभा यात्रा

Ram Navami at Barauni

Barauni में निकली Ram Navami की झांकी

Ram Navami Yatra at Barauni

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान् श्री राम की कृपा से Ram Navami के शुभ अवसर पर Barauni नगर परिषद में रविवार दिनांक 21-04-2024 को महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की और से शोभा यात्रा निकली गयी। शोभा यात्रा दीन दयाल रोड में काली स्थान से शुरू होकर फुलवड़िया बाजार, कैरी बारी, तारा अड्डा होते हुए पुनः उसी रास्ते से आलू चट्टी रोड होकर राजेंद्र रोड की तरफ गयी एवं आगे बढ़ते हुए वाटिका चौक, सिंधिया चौक, होते हुए अंत में दीन दयाल रोड में काली मंदिर पर आकर समाप्त हुई।

प्रशासन का भरपूर सहयोग, सुरक्षा का बेहतरीन इंतजाम

image 24

हाथी-घोड़े, ऊँट, रथ आदि से सुसज्जित इस पैदल शोभायात्रा का रुट अनुमंडल कार्यालय से पहले से ही तय किया गया था एवं जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी फुलवरिया थाना ने बखूबी निभाया। सुरक्षा का प्रभार संभाले फुलवड़िया थाना के साथ इस शुभ मौके पर तेघड़ा SDPO श्री रविंद्र मोहन प्रसाद, तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, फुलवड़िया थानाध्यक्ष श्री दिवाकर प्रसाद सिंह सहित प्रशासनिक सेवा से जुड़े और भी कई पदाधिकारी एवं सुरक्षा प्रदान कर रहे पुलिस बल के कई अधिकारी मौजूद नजर आये।

महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला एवं कार्यकर्ता की भूमिका

image 23

इस शोभा यात्रा के सफल संचालन में महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला एवं इनके सभी कार्यकर्ता की प्रमुख भूमिका रही है। मौके पर अध्यक्ष श्री विजय मेहता, उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, सचिव रत्नेश गुप्ता, पंकज उर्फ़ नाना, चन्दन कुमार, राहुल कुमार, सुधीर मिश्रा एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे जिनके अथक प्रयास से बरौनी नगर परिषद् में वर्षों से निकली जा रही रामनवमी के इस झांकी का सफल संचालन संभव हो पाया है। रामनवमी के इस पावन अवसर पर बरौनी की आम जनता ने भी इस अद्भुत आयोजन का परम आनंद लिया।

सौहार्द का संदेश

image 22

वर्षों से बरौनी की जनता हर पर्व एवं त्यौहार को मिलजुल कर मनाती आ रही है और इस वर्ष भी इसी विधि को दोहराते हुए समाज के बुद्धिजीवियों ने सहभागिता प्रकट कर समाज में सौहार्द का संदेश दिया है। इस पावन धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान में फुलवड़िया 2 के पूर्व मुखिया मंजूर आलम जी, मो. अनवर हुसैन, किरण देवी सहित अन्य बुद्धिजीवीयों के शामिल होने से इस शोभा यात्रा की शोभा और बढ़ गयी।

इसलिए मनाया जाता है Ram Navami

image 20

पौराणिक मान्यताओं एवं हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष में पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूम धाम से रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। Wikipedia के अनुसार “

रामनवमी का त्यौहार चैत मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है जो अप्रैल-मई में आता है।

चैत्रे नवम्यां प्राक् पक्षे दिवा पुण्ये पुनर्वसौ ।
उदये गुरुगौरांश्चोः स्वोच्चस्थे ग्रहपञ्चके ॥
मेषं पूषणि सम्प्राप्ते लग्ने कर्कटकाह्वये ।
आविरसीत्सकलया कौसल्यायां परः पुमान् ॥ (निर्णयसिन्धु)”

मनोरंजन और सम्मान

image 17
image 21

शोभा यात्रा में हो रहे रंग बिरंग के करतब लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे थे, जिसमे एक खिलाड़ी चन्दन कुमार का आग के साथ करतब प्रमुख रहा। प्रशासन के एक पदाधिकारी भी आम जनता के बीच लाठी से करतब करते दिखे जो अत्यंत शोभनीय रहा। शोभा यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला की ओर से समाज के महानुभावों को भगवान् बुद्ध की तस्वीर भेंट स्वरुप प्रदान कर उनको सम्मानित भी किया गया।

इस पोस्ट के माध्यम से बरौनी में मनाई गयी राम नवमी की शोभा यात्रा की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी है। और भी खबरों के लिए यहां क्लिक कर के हमारे वेबसाइट पर जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *